गैस सुरक्षा व रखरखाव की जानकारियां दी गई
फलोदी. जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मैसर्स फलोदी गैस एजेंसी के तत्वाधान में छात्राओं को गैस के सुरक्षित उपयोग व रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई व गैस के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक रहने के बारे में बताया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधु , अध्यापिका श्रीमती रामा , श्रीमती सरिता भाटी , सुश्री संतोष चौधरी , गंगा जी , श्रीमती छगनी ( कुक ) , खींवराज ( चौकीदार ) चंद्र प्रकाश बिश्नोई (फलोदी गैस एजेंसी प्रबंधक) विमल शर्मा (मैनेजर ) सत्यनारायण (मैकेनिक) , विजय , मोहित व अन्य उपस्थित रहे ।