प्रांत 124 के जगदीष प्रसाद जांगिड प्रांतपाल बने
नवलगढ . अलायंस क्लब इंटरनेषनल के डिस्ट्रीक्ट 124 के 2023- 24 के लिये नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे पत्रकार कवि सामाजिक कार्यकर्ता जगदीष प्रसाद जांगिड को प्रांतपाल की शपथ दिलाई गई। उनकी कार्यकारिणी में सह प्रांतपाल डाॅ राजेष सैनी प्रथम उपाध्यक्ष सह प्रांतपाल डाॅ सुमन कुल्हरी द्वितीय उपाध्यक्ष राजेष कटेवा प्रांतीय सचिव के के डीडवानिया प्रांतीय कोषाध्यक्ष तथा सुरेन्द्र ख्यालिया को पीआरओ बनाया है। कार्यक्रम में पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ दयाषंकर जांगिड ने उक्त कार्यकारिणी तथा अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष को शपथ दिलवाई। पूर्व प्रांतपाल अब्दुल जब्बार खोखर ने गेंग एण्ड गोवल तथा प्रांतीय बैनर जगदीष प्रसाद जांगिड को सौंपा। उनको अंतराष्ट्रीय पिन लगाई गई। कार्यक्रम में मंच पर डाॅ दयाषंकर जांगिड प्रांतपाल अब्दुल जब्बार खोखर पूर्व प्रांतपाल संजय बासोतिया भंवरसिंह धींवा जाखल क्लब के सदस्य वीरपाल सिहं योगेन्द्र मिश्रा के के डीडवानिया सुरेन्द्र ख्यालिया व इंजीनियर भंवरलाल जांगिड उपस्थित रहे। प्रारंभ में विष्व प्रार्थना की गई। पूर्व प्रांतपाल अब्दुल जब्बार खोखर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओ के लिये अलांयंस प्रंतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया। साल भर मे सेवाकार्याे मे भाग लेने वाले विषेष सदस्यों को अलायंस मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुहित पाडिया के के डीडवानिया योगेष सोनी डाॅ शंकरलाल सैनी पंकज शाह गंगाधर मील कवि रमाकांत सोनी सुदर्षन ओमप्रकाष सोनी अनिल बिरोलिया जनार्दन घोड़ेला मोहनलाल सैनी डाॅ सुमन कुल्हरी वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ अनिल कुमार अग्रवाल सुरेन्द्र ख्यालिया महेन्द्र कुमावत शोयब लंगा को सम्मानित किया गया। डाॅ जांगिड ने बताया कि सभी भामाषाहों व क्लब के सदस्यों के वजह से अलायंस क्लब नवलगढ अंतराष्ट्रीय क्लबों मे सेवाकार्यो मे अग्रिम स्थान रखता है क्लब के मुख्य कार्य आंखो के षिविर मधुमेह गठिया दमा षिविर महान विभूतियों का सम्मान वंचितो के लिये षिक्षा तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ जागरूकता पर्यटन विकास के लिये नवलगढ को गोल्डन सिटी बनाना आदि कार्यक्रम सक्रियता से हो रहे है। इस वर्ष हम षिक्षा व चिकित्सा मे और ज्यादा कार्य करेंगे। विष्व मिलेट ईयर के तहत मोटे अनाज का प्रचार प्रसार करेंगे। नवलगढ में सुषासन के लिये भ्रष्टाचार निरोधक समिति का गठन कर राजनेताओ व सरकारी अधिकारियों पर अंकुष लगाया जायेगा। उनके काफी साथी चुनाव लडने के इच्छुक है उनका भी सहयोग किया जायेगा। आपने उपस्थित नेताओ संजय बासोतिया वीरपाल सिंह भंवर सिंह धींवा योगेन्द्र मिश्रा से निवेदन किया कि अगर वे सत्ता मे आते है तो नवलगढ को किस प्रकार सहयोग करेंगे व क्लब को क्या सहयोग देंगे। सभी ने अपने उदबोधन मे भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज भूमाफिया के विरूद्ध कार्यवाही षिक्षा मे सहयोग गरीब सहायता आदि कार्य करने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन मल्टीपल कौंसिल सचिव पूर्व प्रांतपाल पीरामल दायमा ने किया। इस अवसर पर छह महिला शक्ति को सदस्य बनाया व अन्य सदस्य भी बनाये। कार्यक्रम मे मेजर डीपी शर्मा दीपचंद पंवार शीषराम डूडी मुरली मनोहर चोबदार योगेष सोनी अष्विनी कुमार महर्षि जीतेन्द्र कुमार सीए डाॅ शंकर लाल सैनी अनिल मिंतर मुरारी लाल इंदोरिया रामकुमार सिंह राठोड डाॅ कैलाष शर्मा गोविंद सुभाष मील आदि सैकडो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।