जयपुर: प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ का किया अभिनन्दन
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने नवगठित जिला कार्यकारिणी के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का अभिनंदन किया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में राठौड़ को साफा, पुष्पगुच्छ व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया। गुर्जर ने अपनी टीम को इनोवेटिव, पॉजिटिव, सब्जेक्टिव, कोलब्रेटिव व विजनरी बताते हुए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का परिचय करवाया। प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टीम संगठन और सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने इसे युवा, किसान, महिला व व्यापारी सहित हर वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम बताया। वहीं जिलाध्यक्ष गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देश-प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी कार्यकारिणी पार्टी और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।