लॉर्ड्स में जाह्नवी कपूर का स्टाइल छाया, पावर ड्रेसिंग ने लूटी महफिल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने एक बार फिर अपने फैशन सेंस से लोगों का दिल जीत लिया। लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का लुत्फ उठाने पहुंचीं जाह्नवी का स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
इस खास मौके पर जाह्नवी ने मशहूर फैशन ब्रांड राल्फ लॉरेन का टेलर्ड ब्लेज़र और मैचिंग ट्राउज़र पहनकर क्लासिक और मॉडर्न फैशन का बेहतरीन मिश्रण पेश किया। उनका आउटफिट सादगी के साथ आत्मविश्वास और एलिगेंस का भी प्रतीक नजर आया।
उन्होंने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज़, सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया। इस संयोजन ने उनके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना दिया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की नजरें जहां मैदान पर चल रहे रोमांचक मुकाबले पर थीं, वहीं जाह्नवी का फैशनेबल अंदाज भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता रहा।
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, जिसे 'होम ऑफ क्रिकेट' के नाम से भी जाना जाता है, उसके शाही और ऐतिहासिक माहौल के बीच जाह्नवी का यह पावर ड्रेसिंग लुक पूरी तरह फिट बैठता नजर आया। उनके इस स्टाइल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
रेड कार्पेट हो, फिल्म प्रमोशन या फिर किसी बड़े खेल आयोजन की मौजूदगी, जाह्नवी कपूर हर बार अपने अलग फैशन स्टेटमेंट से चर्चा में रहती हैं। भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान उनका यह क्लासी और कॉन्फिडेंट लुक एक बार फिर फैशन प्रेमियों के लिए नया स्टाइल इंस्पिरेशन बन गया।