Dark Mode
झालावाड़ : बीमित पशु की मृत्यु होने पर हैल्पलाइन नम्बर पर सूचना दें पशुपालक

झालावाड़ : बीमित पशु की मृत्यु होने पर हैल्पलाइन नम्बर पर सूचना दें पशुपालक

झालावाड़। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजनान्तर्गत बीमित पशु की मृत्यु की स्थिति में पशुपालक को अपने पशु के मृत्यु की सूचना देने हेतु योजनान्तर्गत सर्वे कार्य हेतु बेसलाईन सर्वे एजेंसी द्वारा 9240251040 एवं 9240251041 हेल्पलाईन नंबर उपलब्ध करवाये गये है। बेसलाईन सर्वे एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराये गये हेल्पलाईन नंबर प्रति दिवस प्रातः 7 बजे से सायं 9 बजे तक कार्यशील रहते हैं। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, झालावाड़ के सहायक निदेशक गिरीराज वैश्य ने बताया कि उपरोक्त अवधि के अतिरिक्त पशुपालक अपने पशु की मृत्यु की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9358845293 पर भी दे सकते हैं। हेल्पलाईन नंबर पर किसी कारणवश संपर्क नहीं होने पर पशुपालक पूर्ण सूचना भरकर व्हाट्सएप नंबर पर साझा कर सकते है। सूचना देने के पश्चात् बेसलाईन सर्वे एजेंसी द्वारा संबंधित पशुपालक से संपर्क कर लिया जायेगा। व्हाट्सएप नंबर पर कॉल की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। सभी पशुपालक अपने पशु की मृत्यु होते ही सूचना उक्त हेल्पलाईन नंबर पर देवें जिससे योजनान्तर्गत उत्पन्न होने वाले दावे यथा समय विभाग को प्राप्त हो सके और पशुपालकों को किसी भी प्रकार की कठिनाईयों का सामना ना करना पडे़।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!