Dark Mode
झालावाड़ : प्रभारी मंत्री श्री ओटाराम देवासी 08 नवम्बर को रहेंगे झालावाड़ के दौरे पर

झालावाड़ : प्रभारी मंत्री श्री ओटाराम देवासी 08 नवम्बर को रहेंगे झालावाड़ के दौरे पर

 

‘‘वंदे मातरम्@150 अभियान’’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे

झालावाड़ । ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री एवं झालावाड़ के प्रभारी मंत्री श्री ओटाराम देवासी 08 नवम्बर को झालावाड़ जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रभारी मंत्री शनिवार, 07 नवम्बर को सायं 4 बजे सर्किट हाउस कोटा से रवाना होकर सायं 6 बजे झालावाड़ पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे। प्रभारी मंत्री 08 नवम्बर को राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा आयोजित अभियान ‘‘वंदे मातरम्@150 अभियान’’ के तहत जिला मुख्यालय पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों यथा प्रभात फेरी, रन अथवा बाइक रैली के माध्यम से वंदे मातरम का प्रचार-प्रसार, शहीद स्मारक पर श्रृद्धांजली एवं सांस्कृतिक इत्यादि कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!