Dark Mode
जोधपुर: आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आगामी एस0बी0आई0 बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बैठक आयोजित

जोधपुर: आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आगामी एस0बी0आई0 बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बैठक आयोजित

जोधपुर। माननीय सदस्य सचिव महोदय, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयुपर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय अध्यक्ष महोदय श्री पूरण कुमार शर्मा, माननीय जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय, जोधपुर जिला के निर्देशानुसार आगामी 19 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाली एस0बी0आई0 बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत तथा आगमी 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की पूर्व तैयारियों एवं सफलता सुनिश्चितता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के श्रीमान् सचिव डॉ. मनीष हरजाई अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों एवं अन्य वित्त्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारीगण एस.बी.आई. बैंक (रीजन-2) के चीफ मैनेजर श्री दिनेश देवड़ा, एस.बी.आई. बैंक (रीजन-3) के चीफ मैनेजर श्री नीरज झा, पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर श्री जयदीप सिंह राठौड़, यूको बैंक के चीफ मैनेजर श्री रोहित चन्द्र, आईसीआईसीआई बैंक की ओर से मैनेजर प्रवीण, राजस्थान ग्रामीण बैंक के मैनेजर श्री जितेन्द्र, जो.वि.वि.नि.लि के एक्स.ई.एन. श्री जयपालसिंह चौधरी, बीएसएनएल की ओर से लेखाधिकारी दिलबाग गजेंद्र सिंह तथा राजस्थान रोडवेज की ओर से श्री सोहन चौधरी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव डॉ. हरजाई द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला द्वारा अधीनस्थ तालुका विधिक सेवा समिति क्रमशः बिलाड़ा, पीपाड़, बालेसर और औसियां में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के सभी गैर निष्पादित संपत्तियां ऐसे समस्त प्रकरण जिनमें बैंक/वित्तीय संस्थानों की विधिक रूप से धन राशि बकाया है, उन प्रकरणों में अप्रार्थीगण को न्यायालयों से नोटिस जारी करवाने के पश्चात् आपसी राजीनामे के माध्यम से निपटारा करवाने हेतु 15 नवम्बर 2025 तथा 01 दिसम्बर से 06 दिसम्बर 2025 के मध्य समस्त तालुका विधिक सेवा समिति क्रमशः बिलाड़ा, पीपाड़, बालेसर और ओसियां सहित जिला मुख्यालय जोधपुर जिला के कार्यालयों में तथा बैंक परिसर में भी पक्षकारों के मध्य प्री-काउंसलिंग करवाकर अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आमजन में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में डॉ. हरजाई द्वारा आगामी एस0बी0आई0 की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत तथा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के संबंध में जोधपुर जिला एवं नवगठित फलौदी जिला के समस्त पीठासीन अधिकारीगण को अधिकाधिक प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रैफर करने एवं पक्षकारान के मध्य कॉउन्सलिंग करवाकर प्रकरणों का निस्तारण करवाने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। बैठक के अंत में महेन्द्र राजपुरोहित ने उपस्थित सभी अधिकारीगण का आभार व्यक्त कर धन्यवाद अर्पित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!