Dark Mode
3 लाख की रिश्वत लेते संयुक्त निदेशक गिरफ्तार, एसीबी ने ट्रैप में दबोचा

3 लाख की रिश्वत लेते संयुक्त निदेशक गिरफ्तार, एसीबी ने ट्रैप में दबोचा

अजमेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अजमेर में कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण को तीन लाख रुपए की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई गुरुवार को ट्रैप के जरिए की।

मामला एक संस्थान के अनुबंध पत्र और बिलों से जुड़ा बताया गया है। एसीबी के अनुसार परिवादी ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके संस्थान का अनुबंध पत्र जारी करने और बिल पास करने के एवज में अधिकारी की ओर से तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले आरोपों का सत्यापन कराया। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसआईडब्ल्यू जयपुर चौकी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद तय प्रक्रिया के तहत अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया गया।

यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबरमल यादव के निर्देशन में की गई। ट्रैप टीम का नेतृत्व उप अधीक्षक पुलिस सुरेन्द्र पंचोली ने किया।

एसीबी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान जयप्रकाश चारण को परिवादी से तीन लाख रुपए लेते हुए मौके पर गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!