किरण गहलोत ने पाए 95.60 अंक
जयपुर। सीबीएसई कक्षा 10 में बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया हैं। रेन एकेडमी स्कूल करतारपुरा की किरण गहलोत ने सभी विषयों में एक प्लस ग्रेड हांसिल करते हुए 95.60 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए हैं। किरण के पिता कन्हैया लाल गहलोत मजदूरी और माँ रुकमणी देवी गहलोत घर का काम करती हैं। उन्होंने बताया की किरण हमारे इकलौती बच्ची हैं और शुरू से ही वों पढ़ाई - लिखाई में होशियार हैं। खेलने कूदने के साथ बाहर घूमना उसका शौक हैं।