कुलरिया में करुणा, दया, ममता और स्नेह से परिपूर्ण भावना हैं : जेठा राम
गोभक्त समाजसेवी नरसी कुलरिया का जन्मदिन दिव्यंग सेवा संस्थान के बच्चों द्वारा
बीकानेर । दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर में गौभक्त, समाजसेवी नरसी कुलरिया का जन्मदिवस मनाया गया।
संस्थान संचालक जेठा राम ने बताया कि आज हम ऐसे भामाशाह का जन्मदिवस मना रहे हैं जिसके दान व नाम की चर्चा हर किसी के जुबा पर है। ऐसे ही दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर में उनका सहयोग रहा है। दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर के मूक बधिर बालक -बालिकाओं ने केक काटकर नरसी कुलरिया के दीर्घायु की मंगल कामनाएं की।
संस्थान संचालक जेठा राम ने कहां की नरसी कुलरिया दीन-दुखियों के प्रति उदार, असहायों का सहारा तथा उनमें जन कल्याण की भावना है। नरसी ने इंटीरियर कार्य में अपनी कारीगरी व कौशल का परिचय देते हुवें देश की नई संसद भवन निर्माण कार्य संपूर्ण कार्य किया। ऐसे अनेकों कार्य किए है। और देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है।
सुभाष यादव ने कहां की नरसी बहुत बड़े उद्योगपति, समाजसेवी, गौभक्त है। जरूरत मंद लोगो की हर वक्त सेवा करते है।
कार्यक्रम में अम्बा राम इनखिया, दिलीप गुप्ता, उषा गुप्ता ,रोहिताश कांटियां, अनुष्का सुथार, बजरंग सुथार, संगीता सुथार, खुशवंत सुथार, शोभा सुथार, अजय कुमार, सुमन शर्मा, रोहित कुमार एवं रवि कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।