आओ बूथ चलें अभियान
रतनगढ़ । निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमित कुमार वर्मा के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आओ बूथ चलें अभियान की तैयारी की गयी। इसके अंदर शत प्रतिशत मतदान हेतु 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मतदाता जागरूकता हेतु हेला टोलियों का गठन किया जाएगा, जो मतदाता केंद्रो पर मतदाता मार्गदर्शिका एवम पर्ची वितरण कर मतदाताओं को जागरूक करेंगे। स्वीप नोडल प्रभारी बीडियो जगदीश व्यास ने बताया कि छापर, जोगलीया परिहारा, जेतासर, कुसुमदेसर आलसर में महा रैली निकाली गई एवम हेला टोलियों का गठन किया गया।