Dark Mode
मिशन जागृति के तहत बड़ी कार्रवाई, 23.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

मिशन जागृति के तहत बड़ी कार्रवाई, 23.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

जयपुर। जयपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘मिशन जागृति’ के तहत जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और अशोक नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 23.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और उसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोनू कुमार बैरवा (25) पुत्र बनवारी लाल बैरवा है। वह जयपुर पश्चिम के सेज थाना क्षेत्र स्थित पालड़ी परसा (सांगानेर) का रहने वाला है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) ललित कुमार शर्मा के निर्देशन और डीएसटी प्रभारी निरीक्षक विशम्भर दयाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने अशोक नगर थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 23.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है कि वह स्मैक कहां से लेकर आया था और इसे जयपुर में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही उसके संपर्क में रहे अन्य लोगों और मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इस कार्रवाई करने वाली टीम में अशोक नगर थाने के कांस्टेबल योगेश शर्मा, रामसिंह और रामरतन, तकनीकी शाखा के हेड कांस्टेबल लोकेश व रामसिंह तथा डीएसटी के उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र, सहायक उपनिरीक्षक प्रेमचन्द्र, हेड कांस्टेबल हंसराज, अभयसिंह, राजेश, मानसिंह और कांस्टेबल अजयपाल, राजवीर व देवेन्द्र शामिल रहे।

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!