मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग करें I विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर ।
पदमपुर I विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर व पीसीसी सदस्य रूपेंद्र सिंह रूबी कुन्नर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग शत प्रतिशत अवश्य करे । पालिका अध्यक्ष पति फूलचंद मिगलानी , विकी जिंदल , एड० धीरज अरोड़ा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव से पहले अपनी पूरी ताकत झोंक ते हुए नगर पालिका वार्ड नंबर 21 के 7 मई को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कंचन कुमारी सिंधी पत्नी रमेश कुमार बदरा के पक्ष में मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए कहां कि किसी के दबाव से नही बल्कि अपनी स्वेच्छा से अपने प्रतिनिधि का चयन करें । कंचन कुमारी सिंधी ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर कहा कि विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर व रूबी कुन्नर के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों के दम पर हर वर्ग की ताकत उनके कंधों को मजबूत करने के लिए साथ खड़ी है , उन्होने कहा कि 2020 के नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को मिले प्रचंड बहुमत वाला इतिहास उक्त वार्ड के मतदाता कांग्रेस को जीत दिलाकर दोहरायेगे ।