Dark Mode
जयपुर में सूने मकान में घुसे नकाबपोश बदमाश, लाखों के गहने-कैश चुरा ले गए

जयपुर में सूने मकान में घुसे नकाबपोश बदमाश, लाखों के गहने-कैश चुरा ले गए

जयपुर। जयपुर में सूने मकान में नकाबपाश बदमाशों के चोरी के लिए घुसने का मामला सामने आया है। फैमिली के सभी मेंबर एक शादी में शामिल होने गए हुए थे। लॉक तोड़कर घुसे बदमाश लाखों रुपए कीमत के गहने और कैश चोरी कर ले गए। मुरलीपुरा थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। ताला लगाकर शादी में गया था परिवार पुलिस ने बताया- ढेहर का बालाजी के परसराम नगर निवासी सोनू अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एक शादी में शामिल होने उनकी बहन बैंगलूर से उनके घर आई हुई थी। 10 मई को रात फैमिली के सभी मेंबर शादी में शामिल होने मकान लॉक कर चले गए। मेन गेट का लॉक तोड़कर अंदर घुसे बदमाश पीछे से बदमाशों ने सूने मकान को चोरी की नीयत के चलते निशाना बनाया। मेन गेट का लॉक तोड़कर बदमाश अंदर घुसे। अलमारी में रखे उनका और उनकी बहन का लाखों रुपए कीमत के गहने और 2 लाख रुपए कैश चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह शादी से लौटने पर घर में चोरी का पता चला। वारदातस्थल के पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर दो नकाबपोश बदमाश दिखाई दिए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!