Dark Mode
मौलासर : श्री देवनारायण जी महाराज मंदिर में दिवसीय मेला

मौलासर : श्री देवनारायण जी महाराज मंदिर में दिवसीय मेला

मौलासर। ग्राम करकेड़ी में पहाड़ी पर स्थित धार्मिक स्थल भगवान श्री देवनारायण जी महाराज मंदिर पर भादव छठ 29अगस्त 30 अगस्त को दो दिवसीय द्वितीय मेला भगवान श्री देवनारायण जी महाराज के घोड़े लीलाधर के जन्मोत्सव पर  भरेगा। भगवान श्री देवनारायण जी महाराज के जन्म से छह महीने पहले भाद्रपद शुक्ल छठ को हुआ था,यह दिन मालासेरी डूंगरी में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन को "भादवी छठ" भी कहा जाता है, और यह भगवान श्री देवनारायणजी के जन्म से पहले उनके घोड़े के जन्म का उत्सव है,भाद्रपद शुक्ल छठ:यह दिन भगवान श्री देवनारायणजी के घोड़े लीलाधर के जन्म का प्रतीक है।

मालासेरी डूंगरी मसूदा- यह भगवान देवनारायण और उनके घोड़े लीलाधर का जन्मस्थान माना जाता है.

लीलाधर: यह भगवानश्री देवनारायण जी के घोड़े का नाम है।

भादवी छठ- यह उत्सव भगवान श्री देवनारायण के जन्म से पहले उनके घोड़े के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन को मालासेरी डूंगरी सहित देश भर के देवनारायण मंदिरों में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!