Dark Mode
चिकित्सा विभाग की टीम ने लिए घी के नमूने

चिकित्सा विभाग की टीम ने लिए घी के नमूने

टीम ने मलारना चौड़ व मलारना स्टेशन में की कार्यवाही

 
सवाई माधोपुर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना के नेतृत्व में सोमवार को मलारना चौड़ व मलारना स्टेशन में कार्यवाही की गई।
चिकित्सा विभाग की टीम में फूड सेफ्टी अधिकारी वीरेन्द्र सिंह व बाबूलाल तनया द्वारा मलारना चौड़ में घी के सेम्पल लिए। मित्तल ब्रदर्स फर्म पर संदिग्ध मानते हुए घी के दो सेम्पल लिए गए। बाजार में पाम आयल को घी बता कर बेचा जा रहा था, विभागीय टीम द्वारा व्यापारियों को समझाइश की गई कि वे प्रॉपर डिक्लेरेशन कर ही खाद्य सामग्री को बेचे। इसके साथ ही मलारना स्टेशन में भी तेल के सेम्पल लिए। टीम को देखकर दोनों ही स्थानों पर व्यापारियों ने हड़बड़ी में अपनी-अपनी दुकानों पर ताले लगा दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना बताया कि जिले में विभागीय टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। जिले की जनता को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए विभाग प्रयासरत हैं। साथ ही जिलेवासी भी सजग होकर खाद्य सामग्रियों का चयन कर उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही प्रयोग करें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!