आर्ट ऑफ लिविंग का मेगा एडवांस कोर्स 23 फरवरी से
बून्दी। आर्ट ऑफ लिविंग चैप्टर बूंदी द्वारा कई वर्षों बाद चार दिवसीय मेगा एडवांस कोर्स 23 से 26 फरवरी तक जैतसागर रोड़ बूंदी स्थित महिपत सिंह जी की बगीची में आयोजित किया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग के समन्वयक ध्रुव व्यास ने बताया कि इस गैर आवासीय शिविर में बेसिक कोर्स कर चुके सदस्य भाग ले सकेंगे, जिन्हें संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के निर्देशन इंदौर के अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक अजय वालेचा मन के शांत व निश्चल स्वभाव को पहचानने के साथ ही गहन ध्यान और मौन का अलौकिक अनुभव करवाएंगे। इस कोर्स की तैयारी के लिए स्थानीय प्रशिक्षक भोलाशंकर बाहेती, रुपा दौलतानी, रीना शर्मा, डा़ नरेन्द्र सिंह, डीडीसी सदस्य राम मोहन श्रंगी प्रयासरत है।