विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन समारोह में माताओं का सम्मान
विश्व स्तनपान सप्ताह 2023 के उपलक्ष में मारवाड़ युवा विकास संस्थान बाड़मेर द्वारा समापन समारोह गांधी चौक चौराहे पर रखा गया। इस कार्यक्रम में डॉ हरीश चौहान HOD पेडियाट्रिक विभाग, डॉ अमित शांडिल्य असिस्टेंट प्रोफेसर पीडिया मेडिकल कॉलेज बाड़मेर, श्री गणेशमल खत्री प्रभारी पीआईसीयू वार्ड एवम् पुष्पा चौधरी प्रभारी मदर मिल्क बैंक बाड़मेर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में माइक संचालन रेखा पालीवाल द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ सिद्धार्थ लांबा रेजीडेंट डॉक्टर, आर्यन पुरोहित, निष्ठा (स्टूडेंट मेडिकल कॉलेज), रविशंकर (जीएनएमटीसी स्टूडेंट) आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मदर मिल्क बैंक में सर्वाधिक दुग्ध दान करने वाली माताओं का सम्मान किया गया। जिसमे प्रथम स्थान चम्पाw/oतेजाराम, द्वितीय स्थान धवनीw/oपेमाराम और तृतीय स्थान सीमाw/o सोनू कुमार ने प्राप्त किया। साथ ही मदर मिल्क बैंक में कार्यरत सहयोगी कार्मिकों श्रीमती कमला, श्रीमती भूरी को प्रोत्साहन के रूप में भेंट प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के दौरान मालाणी रक्तदाता समूह के सयोंजक अजयनाथ गोस्वामी, दीपा आर नायर, पवन पंवार, अनिल पंवार, खेमचंद वडेरा, अबरार मोहमद, मनमोहन परिहार, मंजु फुलवारिया, मंजु भाटी, नितिन सोनी, दुर्गेश गोदारा, प्रकाश जीनगर, सांगा राम, कैलाश, रमेश, मोती और कल्पेश मौजूद रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्य अतिथियों द्वारा स्तनपान की महत्ता पर आम जन को जानकारी प्रदान की गई। इस संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ युवा विकास संस्थान बाड़मेर द्वारा किया गया जिसमे इनका विशेष सहयोग रहा मूल शंकर सहारण, राणा खियानी मोबाईल, नवीन चंदेल और सवाई राम वेगड़.