Dark Mode
मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में हुई एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से दी मात

मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में हुई एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से दी मात

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला खेला गया। जिसे मुंबई इंडियंस ने 59 रनों से जीत लिया और साथ ही टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। एमआई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर डीसी के सामने 181 रनों का मुश्किल टारगेट रखा। जिसके जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में 121 रन बना पाई और ऑलआउट हो गई। मुंबई की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव, बुमराह और सैंटनर रहे। सूर्या ने 43 गेंदों में 73 रन बनाए। वहीं मिचेल सैंटनर ने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट तो बुमराह ने भी 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!