रात्रिकालिन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
हरसौर। निकटवर्ती ग्राम कला का बास में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि आम जनमत पार्टी प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम सिंह बनवाड़ा फीता काटकर ने विधिवत फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष बनवाड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए उचित मंच दिए जाने की आवश्यकता है। प्रतिभाओं की कोई कमी नही है। युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी ध्यान दें। खेल सर्वांगीण विकास का मुख्य आधार है। उदघाटन मैच में सुरियास ने गोल को पराजित किया। इस अवसर पर रामनिवास जाजुन्दा, नरेंद्र हरडु, विजेंद्र सिंह, मुरलीधर गिवारिया, राजूराम हरडु, गुमान हुड्डा, रतन पटीदार, मानसिंह, भूपेंद्र सिंह, शिवप्रताप सिंह, अक्षयराज, कुलदीप सिंह गोल सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।