Dark Mode
गौ तस्करी केस में वांछित कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस बरामद

गौ तस्करी केस में वांछित कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस बरामद

अलवर। खैरथल-तिजारा जिले के जेरौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में वांछित एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

थाना प्रभारी हनुमान यादव ने मंगलवार को बताया कि पुलिस टीम डोटाना ठेक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बेरला नदी के पास दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना में बताया गया कि इनमें से एक युवक के पास अवैध हथियार और कारतूस हैं तथा वह हथियार बेचने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम बेरला नदी क्षेत्र में पहुंची और दोनों युवकों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। टीम ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा जंगल और फसलों की आड़ लेकर फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुबारिक के रूप में हुई है। वहीं, उसका साथी इकबाल उर्फ बल्लू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार मुबारिक से पूछताछ कर उसके आपराधिक रिकॉर्ड और हथियार से जुड़े नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!