नोवेल एकेडमी विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा बेहतर
सरवाड़.नोवेल एकेडमी माध्यमिक विद्यालय एवं छात्रावास इन्द्रपुरा की कक्षा 10 का परिणाम शत प्रतिशत रहा। सचिव नंदलाल चौधरी ने बताया कि विद्यालय के छात्र गुर्जर ने 88.17% अंक प्राप्त किए। दीपक कुमार कीर लल्लाई ने 86% अंक, राजू चौधरी तिहारी ने 84.67 % अंक प्राप्त किए। चौधरी ने बताया कि दसवीं बोर्ड में 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें से प्रथम श्रेणी - 28, द्वितीय श्रेणी 4 विद्यार्थी रहे। सचिव नन्दलाल चौधरी ने सभी बच्चों, स्टाफ और अभिभावकों को बधाई दी तथा कक्षा में प्रथम रेंक प्राप्त करने वाले छात्र पिंटू गूर्जर को नोवेल रत्न 2023 पुरस्कार से सम्मानित किया।