Dark Mode
भीलवाड़ा में 2 चरणों में होंगे पंचायतीराज चुनाव:सरपंच-वार्ड पंच की बैलेट से होगी वोटिंग

भीलवाड़ा में 2 चरणों में होंगे पंचायतीराज चुनाव:सरपंच-वार्ड पंच की बैलेट से होगी वोटिंग

राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराएगा। भीलवाड़ा जिले में दो चरणों में चुनाव होंगे। जिले में कुल 1442308 वोटर्स हैं इनमें 720310 महिलाएं और 721997 पुरुष वोटर्स हैं। जिले में कुल 16 पंचायत समितियों में 511 सरपंच और 4,581 वार्ड पंच पदों के चार चरणों में चुनाव होगा।जिले में कुल 16 पंचायत समिति हैं। इनमें से 3 ओबीसी, 3 एससी, 2 एसटी के लिए आरक्षित हैं ।50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए हैं। पहले पढ़िए- किस फेज में कहां होंगे चुनाव प्रथम चरण में कोटड़ी, जहाजपुर, खजूरी, मांडलगढ़, बिजोलिया, मांडल, करेड़ा सुवाना, बनेड़ा। दूसरे चरण में रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, फुलिया कला, आसींद, शंभूगढ़ और हुरडा में चुनाव संपन्न होंगे। महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट से होंगे। पंचायत समिति मेंबर और जिला परिषद मेंबर के चुनाव ईवीएम से होंगे। महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है। आयोग के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लग गई। तबादलों पर पाबंदी लग गई। मंत्री अब अपने इलाकों में सरकारी गाड़ी से नहीं जा सकेंगे और सरकारी गेस्ट हाउस व डाक बंगलों में नहीं ठहर सकेंगे। सरकार नई योजनाओं और कार्यक्रमों की घोषणा नहीं कर सकेगी। पहले से चल रहे काम जारी रह सकेंगे, जिन टेंडरों का काम पहले से प्रक्रिया में है, उन पर रोक नहीं होगी। आचार संहिता में ऐसी कोई सरकारी घोषणा नहीं हो सकती जिससे वोटर प्रभावित हो।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!