पारीक ने दी गहलोत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक जी गहलोत द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में जनता को अब तक का सबसे
बड़ा तोहफा दिया। मांगते मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा वाले अपने कथन के बाद उन्होने जनता की मांग पर राजस्थान का नक्शा ही बदल दिया। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में 19 नए जिलों एवं 3 संभागों की घोषणा की जिसके लिए आलोक पारीक महासचिव जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर माननीय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देकर उनका आभार किया। आलोक पारीक ने बताया कि अब राजस्थान में कुल 50 जिले हो गए है। पारीक ने कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, राजनेतिक नियुक्तियों एवं कार्यकर्त्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के बारे में मुख्यमंत्री जी से विचार-विमर्श किया। पारीक ने बताया कि श्री राहुल जी गांधी द्वारा चलाये गये हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अन्तर्गत काफी संख्या में कार्यकर्त्ता कांग्रेस संगठन से जुड़ रहे है। इसके साथ ही बजट में की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को ऐतिहासिक बताया।