पेंशनर्स 30 नवम्बर तक जमा करवाएं जीवन प्रमाण-पत्र
कोटा। राजस्थान सरकार के सभी सिविल पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को नवंबर माह में जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। क्षेत्रीय पेंशन कार्यालय, कोटा संभाग के अंतर्गत कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ जिलों के पेंशनर्स 30 नवम्बर तक अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवाएं। अतिरिक्त निदेशक क्षेत्रीय पेंशन कार्यालय भगवान करम चंदानी ने बताया कि पेंशनर्स एसएसओ आईडी के माध्यम से आईएफएमएस 3.0 पोर्टल, संबंधित कोषालय या उपकोषालय, पेंशन कार्यालय की हेल्पडेस्क अथवा ई-मित्र के माध्यम से जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय पर जीवन प्रमाण-पत्र जमा नहीं करवाने पर नवम्बर माह की पेंशन का भुगतान नहीं किया जाएगा।