राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में हुआ प्लेसमेंट वर्कशॉप का आयोजन
कोटा । राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में गुरूवार को नवाचार एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ के तत्वाधान में रिलेशनशिप मैनेजर एवं अन्य पद के लिए आईसीआईसीआई बैंक टीम द्वारा प्लेसमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
प्राचार्य राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय डॉ. सीमा राठौड़ ने बताया कि वर्कशॉप में 180 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें 30 का अंतिम रूप से चयन हुआ। छात्रसंघ अध्यक्ष अर्पित जैन ने कार्यशाला के प्रबन्धन एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं छात्र-छात्राओं को कार्यशाला में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यशाला के दूसरे सत्र में महिला अध्ययन प्रकोष्ठ के अन्तर्गत सुरभि शर्मा ने छात्राओं को स्वयं पोर्टल एवं ऑनलाईन बैंकिंग कोर्स की जानकारी दी। कार्यशाला में पुरूषोत्तम दाधीच एवं महाविद्यालय के सहायक आचार्य निधि गोयल, देवराज मीना, राहुल वर्मा, सुरेश कुमार एवं संदीप कुमार उपस्थित रहे।