Dark Mode
नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट पहुंचे PM

नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट पहुंचे PM

 मन की बात के 100वें एपीसोड की थीम पर एग्जीबिशन, मोदी ने लिखा- मन मंदिर की यात्रा सुखद हो


नई दिल्ली .  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली की नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (NGMA) पहुंचे। यहां मन की बात रेडियो प्रोग्राम के 100वां एपिसोड पूरा होने पर एग्जीबिशन लगाई गई थी।

इसकी थीम थी- स्वच्छता, जल संरक्षण, कृषि, अंतरिक्ष, भारत के पूर्वोत्तर राज्य, नारी शक्ति, योग और आयुर्वेद। इसे जन शक्ति नाम दिया गया।

प्रधानमंत्री ने एग्जीबिशन और इसमें शामिल होने वाले आर्टिस्ट की तारीफ की। PM ने एग्जीबिशन देखने के बाद लिखा- मन मंदिर की यात्रा सुखद हो।
प्रधानमंत्री ने कहा- 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी से शुरू हुआ यह त्योहार हम हर महीने मनाते हैं। मन की बात कार्यक्रम नहीं, यह मेरे लिए आस्था,पूजा और व्रत है। जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं तो प्रसाद की थाल लाते हैं। मन की बात ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल जैसे है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!