Dark Mode
Prime Minister Modi ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Prime Minister Modi ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका अनुकरणीय कार्य हमें एक मजबूत और अधिक एकजुट देश के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करता है। अपने नेतृत्व क्षमता के लिए सरदार की उपाधि से सम्मानित पटेल को आधुनिक भारत के वास्तुकार के रूप में सराहा जाता है।

उन्होंने अनुनय और आवश्यकता पड़ने पर बल प्रयोग कर सैकड़ों रियासतों को भारतीय संघ में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “महान सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने आधुनिक भारत की नींव रखी।”

उन्होंने कहा, उनका अनुकरणीय कार्य हमें एक मजबूत, अधिक एकजुट देश के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करता है। हम उनके जीवन से प्रेरणा लेते रहेंगे और समृद्ध भारत के उनके सपने को साकार करने की दिशा में काम करते रहेंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!