Dark Mode
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती सफलतापूर्वक संपन्न, 3.76 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आजमाया भाग्य

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती सफलतापूर्वक संपन्न, 3.76 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आजमाया भाग्य

•  दोनों दिन की परीक्षा में 72 प्रतिशत अभ्यर्थियों की रही उपस्थिति

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 10,000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 13 और 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई लिखित परिक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 5 लाख 24 हजार 740 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिनमें से 3 लाख 76 हजार 902 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों दिनों में करीब 72% अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि रविवार 14 सितम्बर को जिला पुलिस कॉन्स्टेबल, इन्टेलीजेंस, आरएसी, एमबीसी के कॉन्स्टेबल सामान्य व चालक पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 21 जिलों में किया गया। प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक पहली पारी में 582 परीक्षा केंद्रों पर हुई और अपरान्ह 03.00 बजे से 05.00 तक दूसरी पारी में 21 जिलो के 580 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इन दोनों पारियों की परीक्षाओं में तीन लाख से कुछ अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि विज्ञापित पदों के अनुसार कांस्टेबल सामान्य नॉन टीएसपी के 8512 पद, टीएसपी के 867, चालक नॉन टीएसपी के 503,  टीएसपी के 47 और कांस्टेबल बैण्ड के 71 पद है। विज्ञापित पदों में 03 नवसृजित आरएसी महिला बटालियन अमृता देवी, कालीबाई व पदमनी देवी के कुल 1500 पदों एवं पुलिस दूर संचार में कानिस्टेबल आईटी के 1469 पदों को सम्मिलित किया गया है। कांस्टेबल बैंड पद के अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं रखा गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!