Dark Mode
आरपीएससी परीक्षा में डमी अभ्यार्थी बिठाने के आरोप में रामलाल मीणा गिरफ्तार

आरपीएससी परीक्षा में डमी अभ्यार्थी बिठाने के आरोप में रामलाल मीणा गिरफ्तार

टोंक। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 2022 वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा में डमी अभ्यार्थी बिठाने के आरोप में आरोपी रामलाल मीणा को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर 22 मई तक के लिए पूछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा में डमी अभ्यार्थी के मामले में दर्ज मुकदमें में जांच अधिकारी अति. पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सैल टोंक गीता ने आरोपी रामलाल मीणा निवासी बिलोता थाना अलीगढ़ को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 22 मई तक के लिए पूछताछ हेतु रिमाण्ड पर लिया है।

सूत्रों के अनुसार आरोपी रामलाल मीणा से पूछताछ के दौरान और भी कई मामले सामने आने की संभावना है।


यह था मामला:-
आयोग के अनुभाग अधिकारी नमन शर्मा ने एफआईआर में बताया कि सीनियर अध्यापक संस्कृत शिक्षा विभाग भर्ती परीक्षा 2022 के लिए अभ्यार्थी टोंक निवासी रामलाल मीणा ने सामाजिक विज्ञान में ऑनलाईन आवेदन किया था, इसके बाद आयोग ने 12 फरवरी 2023 को सामान्य ज्ञान एवं 13 फरवरी को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की थी।

रामलाल का सेन्टर टोंक के सुभाष बाजार स्थित राजकीय दरबार सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में आया था। उन्होने बताया कि रामलाल परीक्षा में पास भी हो गया, इसके बाद आयोग ने 13 से 17 मई को लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अभ्यार्थी को बुलाया था।

अभ्यार्थी टोंक जिले के उनियारा बिलोता निवासी रामलाल मीणा 15 मई को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आरपीएससी आया था, जहां जांच में सामने आया कि रामलाल की परीक्षा सेन्टर पर अटेडेंट शीट में लगी फोटो एवं एप्लिकेशन फार्म पर लगी फोटो अलग-अलग थी, इससे साबित हुआ कि रामलाल ने परीक्षा किसी और से दिलवाई थी। इसके बाद आरपीएससी की ओर से शर्मा द्वारा मामला दर्ज करवाया गया था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!