Dark Mode
59वीं पुण्यतिथि पर चाचा नेहरू को किया याद, श्रद्धा सुमन किये अर्पित

59वीं पुण्यतिथि पर चाचा नेहरू को किया याद, श्रद्धा सुमन किये अर्पित


बीकानेर। बीकानेर शहर कांग्रेस कमेटी बी ब्लॉक  की ओर से शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित कोचर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गजेंद्र सिंह सांखला, अकरम अली नागौरी, गोवर्धन लाल मीणा, धनसुख आचार्य, एजाज पठान, हंसराज बिश्नोई, मुमताज बानों, सरदारा राम चौधरी, मुमताज शेख, भरत शर्मा, अर्जुन कुमावत, मनोज गहलोत, रामनिवास गोदारा, रूपा राम गोदारा, इकरामुद्दीन लोहार दुर्गेश भार्गव, देवेंद्र सोनी, मांगीलाल समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। वहीं दूसरी ओर बीकानेर स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की 59 वीं पुण्यतिथि का का कार्यक्रम
जवाहर पार्क गजनेर रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर अखिल भारतीय असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के  प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मिर्जा हैदर बेग के द्वारा रखा गया सर्वप्रथम नेहरू जी की प्रतिमा व स्थल को फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पानी से साफ किया गया तत्पश्चात गुलाब की माला और फूलों से पुष्पांजलि का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मिर्जा हैदर बेग, इंद्र चंद सोनी ,जिला सचिव सैयद रईस अली, महेंद्र मोदी ,अनवर अजमेरी ,बरकत अली, विनोद कुमार व महिला शक्ति के साथ-साथ नेहरू जी को सर्वप्रिय छोटे-छोटे बच्चों ने पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर डॉ.बेग  ने कहा कि  देश के लिए जिन महापुरुषों ने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया हो उनसे प्रेरणा लेकर हमें देश और मानव समाज के लिए ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सदैव याद किया जा सके हमें बच्चों को इनके बारे में बताते रहना चाहिए जिससे बच्चे इतिहास की जानकारी रख सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!