Dark Mode
ग्रामीण सेवा शिविर: बुधवार को जिले की 6 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, मौके पर ही होगा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान

ग्रामीण सेवा शिविर: बुधवार को जिले की 6 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, मौके पर ही होगा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान

डीग। राज्य सरकार के मंशानुरूप समाज के अंतिम पंक्ति के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर राहत प्रदान करने और उनकी दैनिक व राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण करने के लिए संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत बुधवार, 8 जुलाई को डीग जिले के विभिन्न उपखंडों की 6 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उपखंड डीग की ग्राम पंचायत पसोपा, उपखंड कुम्हेर की ग्राम पंचायत तमरेर, उपखंड कामां की ग्राम पंचायत पल्ला तथा उपखंड पहाड़ी की ग्राम पंचायत लिवासना के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार उपखंड बृज नगर की ग्राम पंचायत मूंड़िया के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय तथा उपखंड सीकरी की ग्राम पंचायत बांसबुर्जा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!