Dark Mode
सचिन पायलट ने बाड़मेर में छात्रों संग किया नाश्ता, धोरीमन्ना में गोरधन राम कड़वासरा की प्रतिमा का किया अनावरण

सचिन पायलट ने बाड़मेर में छात्रों संग किया नाश्ता, धोरीमन्ना में गोरधन राम कड़वासरा की प्रतिमा का किया अनावरण

बाड़मेर/बालोतरा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को बाड़मेर और बालोतरा जिले के दौरे पर रहे। पायलट ने बाड़मेर स्थित वीरेंद्र धाम पहुंचकर वहां रह रहे विद्यार्थियों के साथ सुबह का अल्पाहार किया और छात्रों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, भविष्य के लक्ष्यों और करियर को लेकर चर्चा की तथा उन्हें मेहनत और लगन से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। वीरेंद्र धाम का निर्माण पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमाराम चौधरी ने अपने दिवंगत पुत्र स्व. वीरेंद्र चौधरी की स्मृति में कराया है। धाम ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए आवास, अध्ययन और मार्गदर्शन का केंद्र बना हुआ है। पायलट ने धाम के शैक्षणिक एवं सामाजिक प्रयासों की सराहना की। इसके बाद पायलट ने बालोतरा जिले के धोरीमन्ना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत अणदाणियों की ढाणी में स्व. गोरधन राम कड़वासरा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने स्व. कड़वासरा के सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में हेमाराम चौधरी, विधायक हरीश चौधरी, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल सहित कई विधायक, पूर्व विधायक, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने पायलट का स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!