
क्रिकेट के भगवान कहे जाते हैं सचिन तेंदुलकर, आज मना रहे 52वां जन्मदिन
आज यानी की 24 अप्रैल को क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोई सचिन को मास्टर ब्लास्टर कहता है, तो कोई रिकॉर्डों का बादशाह कहता है। उन्होंने करीब 24 सालों तक क्रिकेट के मैदान पर राज किया है। वह कई शतक लगा चुके हैं, जिसको तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत मुश्किल है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सचिन तेंदुलकर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में.मुंबई में 24 अप्रैल 1973 को सचिन तेंदुलकर का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम रमेश तेंदुलकर था, जोकि एक फेमस मराठी उपन्यासकार और कवि थे। वहीं उनकी मां का नाम रजनी तेंदुलकर था और वह एक बीमा कंपनी में काम करती थीं। सचिन को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था।