Dark Mode
डीडवाना जिला मुख्यालय बनाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन को जारी रखने का किया ऐलान

डीडवाना जिला मुख्यालय बनाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन को जारी रखने का किया ऐलान

 
डीडवाना./ जिला बनाओ संघर्ष समिति ने पिछले कई दिनों से जारी डीडवाना एवं मुख्य बाजार बंद एवं ज्ञापनओं को लेकर आज दूसरी बैठक समिति के सदस्यों के साथ रखी । जिसमें समिति के संयोजक भागीरथ यादव ने बताया कि आठ जुन को डीडवाना शहर बन्द से लेकर खूनखुना खाटू तोषीणा धनकोली एवं मौलासर के पूर्ण बंद सफल के बाद समिति आने वाले समय में डीडवाना के छोटे गांव को भी बंद करने जा रही है । जिस के क्रम में 17 जून को सुपका , दयालपुरा , ललासरी 19 जून को कोलिया , केराप एवं बाठड़ी तथा  21 जून को  चौलुखा ,दिनदारपुरा , नुवा पायली , सुद्रासन तथा छोटी बेरी गांव बंद रखा जाएगा । इसके बाद 24 जून को दौलतपुरा गांव बंद रखकर दौलतपुरा तिराहे पर डीडवाना सीकर मार्ग , डीडवाना अजमेर मार्ग , डीडवाना नागौर मार्ग पूरी तरह बंद किया जाएगा । यह बंद प्रशासन को आने वाले समय में आंदोलन को और तेज होने को लेकर करवाया जा रहा है । समिति के सदस्य मदन बलारा , पवन कुमार टाक , रामाकिशन खीचड , जगदीश गोदारा, महेंद्र नेतङ ने बताया कि डीडवाना की आम जनता जिला मुख्यालय बनाने को लेकर संघर्षरत है । इसके लिए समिति के आह्वान पर  डीडवाना के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से डीडवाना शहर एवं विभिन्न कस्बे बंद रखे लेकिन आगामी दिनों में यदि सरकार ने हमारी बातें नहीं मानी तो यह आंदोलन गांधीवादी विचारधारा से हटकर एक नए अलग रूप में होगा ।जिसके लिए सरकार एवं प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा ।इस बैठक के पश्चात पत्रकार वार्ता में समिति के संयोजक एवं सदस्यों ने एक राय में डीडवाना के समस्त ग्राम वासियों से निवेदन किया है कि आगामी दिनों में अपने गांव कस्बे बंद रखकर अपना भरपूर सहयोग प्रदान करें ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!