1 सितंबर से 7 सितंबर तक चलेगा सतरंगी सप्ताह, स्वीप कैलेंडर 2026 जारी
धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनोिधि बी टी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में नगरीय आम चुनाव 2026 के सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपादित करवाये जाने हेतु स्वीप के अन्तर्गत जिला, उप-खण्ड, नगरीय निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य त्ते मतदाताओं को जागरूक करने, तथा चुनाव प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढाने हेतु "सतरंगी सप्ताह स्वीप कैलेण्डर-2026" जारी कर सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथियों में समस्त गतिविधियों को सुनिश्चित, समन्वित, नवाचारयुक्त एवं प्रभावी आयोजन करवाते हुए 1 सितम्बर से 7 सितम्बर 2026 तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें। विभागवार प्रस्तावित गतिविधियाँ: उन्होंने बताया कि विभागवार प्रस्तावित गतिविधियाँ जिनमें 1 सितम्बर को मानव श्रृंखला एवं मतदाता रैली आयोजन हेतु सहायक निदेशक महिला अधिकारिता धौलपुर, उपनिदेशक महिला बाल विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त प्राचार्य राजकीय एवं निजी महाविद्यालय, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर, आयुक्त नगर परिषद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका समस्त जिला धौलपुर एवं सहायक निदेशक एसजेई धौलपुर के कार्मिक, विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, आमजन जिला एवं नगर पालिका क्षेत्र में तथा सभी ईएलसी कॉलेज एवं स्कूल में आयोजन किया जाना सुनिश्चित करेंगे। 2 सितम्बर को निबंध, पोस्टर,वाद विवाद, गीत, चित्रकला प्रतियोगिता जिसमें नवीन मतदाताओं के द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर एवं समस्त प्राचार्य राजकीय में निजी महाविद्यालय द्वारा आयोजन किया जाएगा। 3 सितंबर को दिव्यांग मतदाता रैली का आयोजन सहायक निदेशक सामाजिक अधिकारिता विभाग धौलपुर द्वारा किया जाएगा। 4 सितंबर को मतदान रंगोली गतिविधियों का आयोजन महिला मतदाताओं के द्वारा सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग धौलपुर, परियोजना प्रबंधक राजीविका धौलपुर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर, समस्त प्राचार्य राजकीय एवं निजी महाविद्यालय,उपनिदेशक आईसीडीएस द्वारा किया जाएगा। 5 सितंबर को वोट संवाद कार्यक्रम का आयोजन घुमंतू जाति, ट्रांसजेंडर एवं श्रमिक वर्ग सहायक निदेशक सामाजिक अधिकारिता विभाग धौलपुर, आयुक्त नगर परिषद धौलपुर, अधिशासी अधिकारी समस्त नगर पालिका धौलपुर,सहायक निदेशक श्रम आयुक्त धौलपुर, जीएम डीआईसी धौलपुर, मैनेजर रीको धौलपुर के द्वारा किया जाएगा। 6 सितंबर को वोट मनोहर कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद धौलपुर एवं नगर पालिका समस्त जिला धौलपुर, राजकीय एवं निजी कॉलेज व स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने पारिवारीजनों को पाती के माध्यम से वोट मनोहर कार्यक्रम आयोजन होगा जिसमें समस्त प्राचार्य राजकीय एवं निजी महाविद्यालय जिला धौलपुर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर द्वारा आयोजन किया जाएगा। 7 सितंबर को वोट बुलावा अभियान मतदान हेतु घर घर जाकर पीले चावल बांटना तथा जागरूकता हेला देने के माध्यम से आयोजन किया जाएगा जिसमें नगर परिषद, समस्त नगर पालिका के कार्मिकों द्वारा तथा राजकीय एवं निजी महाविद्यालय तथा विद्यालयों के विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड कैड्स के द्वारा घर-घर जाकर मतदान करने हेतु पीले चावल बांटना तथा वार्ड के मोहल्ले गलियों में स्वीप गतिविधि के नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदान दिवस को आनंददाई बनाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें आयोजक के रूप में सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग धौलपुर, उपनिदेशक महिला बाल विकास विभाग धौलपुर, परियोजना प्रबंधक राजीविका धौलपुर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर द्वारा आयोजन होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त विभागों को उक्त कार्यक्रमों का तिथि बार आयोजन करने की निर्देश दिए हैं।