भारी बारिश के कारण तमिलनाडु के तंजावुर जिले में स्कूल, कॉलेज बंद
चेन्नई। तमिलनाडु के तंजावुर जिले में भारी बारिश के मद्देनजर स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश से सुविधाएं अस्त-व्यस्त हो गयी हैं। इस बात की जानकारी जिला कलेक्टर ने देते हुए कहा कि ज्यादा जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले। इस बीच चेन्नई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, शनिवार को तंजावुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।