Dark Mode
'दृश्यम 3' को लेकर भावुक हुईं शिवालिका, बोलीं- कल दुनिया देखेगी

'दृश्यम 3' को लेकर भावुक हुईं शिवालिका, बोलीं- कल दुनिया देखेगी

मुंबई। अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक अभिषेक पाठक की पत्नी और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने फिल्म के सफर और पति की मेहनत को करीब से देखने का अनुभव साझा करते हुए अभिषेक पर गर्व जताया।

शिवालिका ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से जुड़ी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने इस सपने को आकार लेते हुए देखा है। अभिनेत्री ने फिल्म के पीछे की मेहनत, कई रातों तक जागकर किए गए काम और अभिषेक के जुनून का जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही दुनिया वह देखेगी, जिसे वह अब तक करीब से देखती आई हैं।

अभिनेत्री ने फिल्म की कहानी में परिवार के महत्व की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि अगर दर्शकों ने 'दृश्यम' देखी है तो वे जानते हैं कि परिवार की बात आने पर उनके पति किसी तरह का समझौता नहीं करते।

'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इसमें तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म की कहानी विजय सालगांवकर के परिवार और पुलिस के बीच चल रहे सस्पेंस तथा माइंड गेम को उसके अंतिम पड़ाव तक ले जाएगी। पिछली फिल्मों में सामने आए रहस्यों, परिवार की सुरक्षा और पुलिस की जांच के बीच इस बार कहानी में नए मोड़ देखने को मिल सकते हैं।

बताया गया है कि 'दृश्यम 3' इस फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी होगी। पिछली फिल्मों से अलग इसकी कहानी किसी मलयालम फिल्म की रीमेक नहीं, बल्कि ओरिजिनल कहानी के तौर पर पेश की जा रही है। इस बार विजय सालगांवकर के सामने पुलिस और कानून की ओर से नई चुनौतियां होंगी, जिनमें जयदीप अहलावत का किरदार भी अहम बताया जा रहा है।

फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि विजय सालगांवकर की कहानी के इस अंतिम अध्याय को किस तरह का रिस्पॉन्स मिलता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!