Dark Mode
सीतारमण का ग्लोबल निवेशकों को संदेश- भारत में बनाइए, दुनिया में बेचिए

सीतारमण का ग्लोबल निवेशकों को संदेश- भारत में बनाइए, दुनिया में बेचिए

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक निवेशकों को भारत में विनिर्माण आधार और प्रौद्योगिकी एवं नवाचार केंद्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। उनसे दुनिया के लिए कुछ बनाने के मकसद से यहां के टैलेंट और मौकों का लाभ उठाने का आग्रह किया है। वित्त मंत्री कार्यालय ने शनिवार को ‘एक्स’ पोस्ट में बताया कि सीतारमण ने शुक्रवार को शिकागो में प्रमुख निवेशकों और बिजनेस लीडर्स के साथ एक हाई-लेवल बिजनेस गोलमेज को संबोधित करते हुए यह बात कही। वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में भारत की व्यापक विकास दर, सुधारों की गति और लंबे समय के निवेश के लिए बढ़ते अवसरों पर जोर दिया। सीतारमण ने वैश्विक निवेशकों को भारत में विनिर्माण आधार एवं प्रौद्योगिकी तथा नवाचार केंद्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने उनसे भारत की प्रतिभा और अवसरों का लाभ उठाकर दुनिया के लिए विनिर्माण करने का आग्रह किया। यह गोलमेज सम्मेलन शिकागो में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के साथ मिलकर आयोजित किया था। इस बैठक का मुख्य फोकस "भारत में निर्माण-भारत और दुनिया के लिए" था, जिसमें विनिर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं डिजिटल, वित्तीय सेवाएं, बुनियादी ढांचा, खाद्य प्रसंस्करण, डिफेंस और उन्नत प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में अवसरों पर चर्चा की गई।

सीतारमण ने अपने संबोधन के दौरान इस बात पर जोर दिया कि भारत में निवेश का प्रस्ताव किसी एक सेक्टर पर नहीं बल्कि पिछले दशक में हुए बड़े पैमाने, विकास, टैलेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और लगातार सुधारों के मेल पर टिका है। निवेशकों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने "भारत ही क्यों, अभी क्यों" पर बात की जिसमें मजबूत घरेलू मांग, निवेश-आधारित विकास, मैक्रो-इकोनॉमिक मजबूती, टैलेंट का बड़ा पूल और तेजी से बढ़ता डिजिटल और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे ग्लोबल कंपनियां सप्लाई चेन और कैपिटल एलोकेशन का दोबारा आकलन कर रही हैं, भारत न केवल बड़े बाजार के तौर पर बल्कि लंबे समय के निवेश और कामकाज के प्लेटफॉर्म के तौर पर भी अपनी अहमियत बढ़ा रहा है। अन्य बातों के अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत में कई क्षेत्रों में हो रहे बदलावों पर प्रकाश डाला।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!