Dark Mode
पूर्व नौसेना अधिकारी से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

पूर्व नौसेना अधिकारी से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

फर्जी शेयर ट्रेडिंग स्कीम में एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार झा ने बताया कि लालपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह को आरोपियों द्वारा संचालित किये जा रहे एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए मार्च और अप्रैल 2025 के बीच 2.08 करोड़ रुपये निवेश करने का लालच दिया गया था।अधिकारी ने बताया कि ग्रुप ने उच्च रिटर्न का झूठा वादा किया और बाद में अपने तथाकथित मुनाफे को जारी करने के लिए 50 लाख रुपये और मांगे। पुलिस ने गिरोह के पास से तीन लाख रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन और पहचान दस्तावेज बरामद किए। उन्होंने बताया कि अब तक दो लाख रुपये हासिल किए जा चुके हैं और बैंक खातों में 17 लाख रुपये के लेनदेन पर रोक लगा दी गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!