Dark Mode
बारां में 14 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक से जा रहा था

बारां में 14 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक से जा रहा था

बारां। राजस्थान के बारां जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बापचा थाना क्षेत्र में पुलिस ने उसके कब्जे से 70.10 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान भुआखेड़ी गांव में खाटू श्याम मंदिर के पास पुलिस को झालावाड़ की तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया।

पुलिस वाहन को देखते ही बाइक सवार घबरा गया और उसने मोटरसाइकिल को सड़क से नीचे उतारने की कोशिश की। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिस टीम को शक हुआ और जवानों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की।

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से 70.10 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक की कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी नेटवर्क की जानकारी भी जुटा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!