Dark Mode
साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। डरबन में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 158 रन बनाए थे, जिसे साउथ अफ्रीका ने कप्तान लौरा वोल्वार्ट की 51 रनों की पारी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया। यह साउथ अफ्रीका का टी-20 इंटरनेशनल में अब तक का पांचवां सबसे सफल रन चेज है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।


आखिरी 5 ओवर में भारत के 4 विकेट गिरे
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों पर 71 रनों की साझेदारी की। 15वें ओवर तक भारत का स्कोर 2 विकेट पर 119 रन था और लग रहा था कि टीम 180 के पार जाएगी। हालांकि, आखिरी 5 ओवरों में टीम इंडिया ने सिर्फ 33 रन जोड़े और 4 विकेट गंवा दिए, जिससे टीम 160 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी।


शेफाली वर्मा की तेज शुरुआत, शॉर्ट बॉल पर हुईं आउट
भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने आते ही आक्रामक रुख अपनाया और 17 गेंदों पर 34 रन बनाए । उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। हालांकि, साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने उन्हें शॉर्ट बॉल पर फंसाने की रणनीति अपनाई। खाका की शॉर्ट बॉल पर वे एक बार बचीं, लेकिन अंत में तुमी सेखुखुने की शॉर्ट पिच गेंद पर कैच थमा बैठीं। वहीं स्मृति मंधाना सिर्फ 7 रन बनाकर खाका का शिकार बनीं।


अयाबोंगा खाका ने 16 रन देकर लिए 3 विकेट लिए
साउथ अफ्रीका की जीत की नींव गेंदबाज अयाबोंगा खाका ने रखी। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पैल में केवल 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। खाका इस साल फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी हुई हैं। उनके अलावा तुमी सेखुखुने ने भी दो सफलताएं हासिल कीं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!