Dark Mode
मेडिकल उपकरणों एवं पैकेज्ड मेडिकल उत्पादों की जांच हेतु विशेष निरीक्षण अभियान

मेडिकल उपकरणों एवं पैकेज्ड मेडिकल उत्पादों की जांच हेतु विशेष निरीक्षण अभियान

श्रीगंगानगर। उपभोक्ता मामले विभाग के माननीय मंत्री श्री सुमित गोदारा जी के निर्देशों की पालना में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा एवं विधिक माप विज्ञान संबंधी प्रावधानों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री गंगानगर जिले में मेडिकल उपकरणों एवं पैकेज्ड मेडिकल उत्पादों से संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। विधिक माप विज्ञान अधिकारी श्री अमित चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान श्रीगंगानगर में स्थित अमित सर्जिकल, रतन सर्जिकल व मेडिकल स्टोर तथा विनायक सर्जिकल व मेडिकल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न पैकेज्ड मेडिकल उत्पादों पर अंकित एमआरपी, आवश्यक घोषणाओं एवं नेट मात्रा की जांच की गई। निरीक्षण में सभी फर्मों पर पैकेज्ड कमोडिटीज रूल्स, 2011 के अनुरूप आवश्यक घोषणाएं एवं नेट मात्रा सही पाई गई तथा किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। विधिक माप विज्ञान अधिकारी द्वारा बताया गया कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा एवं पैकेज्ड वस्तुओं पर नियमानुसार घोषणाओं की पालना सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा ऐसे निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!