Dark Mode
अवैध पेट्रोल-डीजल की बिक्री, घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की शिकायतों पर औचक कार्रवाई

अवैध पेट्रोल-डीजल की बिक्री, घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की शिकायतों पर औचक कार्रवाई

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देशानुसार अवैध पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री तथा घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की शिकायतों पर बुधवार को श्रीगंगानगर शहर में विभिन्न स्थानों पर रसद विभाग की टीम द्वारा औचक दबिश देकर कार्रवाई की गई। जिला रसद अधिकारी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान रॉयल शॉप, गली नंबर 3, इंदिरा कॉलोनी, बालाजी क्लिनिक के सामने से 31 लीटर पेट्रोल एवं 12 प्लास्टिक बोतलें तथा इंदिरा कॉलोनी, गली नंबर 6, रामदेव मंदिर रोड से 115 लीटर पेट्रोल, 3 प्लास्टिक कैन एवं 3 प्लास्टिक कप जब्त किए गए। इसी प्रकार घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सतपाल हलवाई, गली नंबर 7, इंदिरा कॉलोनी, बालाजी स्वीट्स, एसएसबी रोड, बराड़ फूड्स, सेक्टर नंबर 17 मार्केट तथा हुजूर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, गली नंबर 10, इंदिरा कॉलोनी से एक-एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 146 लीटर पेट्रोल एवं 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त सामग्री के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरण धारा 6-ए आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान विभिन्न गैस एजेंसियों के आपूर्ति वाहनों का भी औचक निरीक्षण किया गया तथा मौके पर गैस सिलेंडरों का माप-तौल करवाया गया। उक्त कार्रवाई के दौरान श्री धर्मपाल, प्रवर्तन निरीक्षक, पदमपुर एवं श्री मोहन सिंह चौहान, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!