Dark Mode
वन नेशन-वन इलेक्शन की बात भाजपा का नाटक  -प्रताप सिंह खाचरियावास 

वन नेशन-वन इलेक्शन की बात भाजपा का नाटक  -प्रताप सिंह खाचरियावास 

धौलपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेने पहुंचे राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। वन नेशन वन इलेक्शन की बात को नाटक बताते हुए उन्होंने अशोक गहलोत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया है। मंत्री ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार की वापसी का भी दावा किया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा सब चाहते हैं कि वन नेशन वन इलेक्शन अच्छा होता है। लेकिन बीजेपी वन नेशन वन इलेक्शन पर डायलॉग बाजी कर रही है। उन्होंने कहा झूठ और फरेब की राजनीति भाजपा को बंद कर देनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी जिस रास्ते पर चल रही है उसमें कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि महंगाई ,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही है। बीजेपी ने महज 200 रुपए गैस सिलेंडर पर कम किए हैं। लेकिन उससे महंगाई कम नहीं हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने 9 साल में लोगों को कुछ नहीं दिया है, अब सिर्फ नाटक किया जा रहा है। उन्होंने कहा वन नेशन वन इलेक्शन की बात की जा रही है, लेकिन अब तक बीजेपी कहां पर सो रही थी। भाजपा द्वारा देश में चुनाव बंद करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा अगर पार्लियामेंट का चुनाव करना है तो इन तीन राज्यों के साथ करा सकते हैं। उन्होंने कहा भाजपा देश में चुनाव बंद करना चाहती है लेकिन यह संभव नहीं हो सकता है। इस देश की व्यवस्था में तानाशाही नहीं चल सकती है। प्रताप सिंह खच्चरियावास ने कहा बीजेपी का काम सिर्फ ध्यान डाइवर्ट करना है। केंद्र की भाजपा सरकार ने विगत 9 साल में देश को कुछ भी नहीं दिया है। उन्होंने कहा नोटबंदी लागू कर काला धन वापस लाने का वादा किया था। लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर विफल रही है। बीजेपी ने देश को मजाक समझ रखा है। वोट हासिल करने के लिए भाजपा राजनीति में कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार सिर्फ 500 रुपए का सिलेंडर दे रही है। बेरोजगारी देश में चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन युवा बेरोजगार देश में भटक रहे हैं। उन्होंने कहा व्यापारी, आमजन, किसान ,कर्मचारी आदि की बात बीजेपी ने कभी नहीं की है। नौ वर्ष के शासनकाल का बीजेपी को देश की जनता को हिसाब देना चाहिए। राज्य सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूबे को बड़ी-बड़ी सौगातें दी है। आमजन एवं गरीब आदमी को प्राइवेट हॉस्पिटल में भी 25 लाख तक का इलाज कराने की व्यवस्था राज्य सरकार ने की है। उन्होंने कहा विद्यार्थियों को एग्जाम देने के लिए भी राज्य सरकार ने फ्री ऑफ कॉस्ट आने-जाने की व्यवस्था की है। जनता के दुख दर्द को दूर करने का काम हमेशा कांग्रेस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा बीजेपी बोल रही है कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी। उसके बाद इलेक्शन कराया जाएगा। बीजेपी मौजूदा वक्त में देश में डरी हुई है। उन्होंने कहा राजस्थान प्रदेश के लोग कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं और फिर से सरकार वापसी करेगी। राजस्थान सरकार के मंत्री महेश जोशी के चहेतों पर ईडी द्वारा छापे मारे गए मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मामला जानकारी में नहीं है। संबंधित विभाग के मंत्री को आगे आकर जानकारी देनी चाहिए। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राजनीति में कंपटीशन होता है। ऐसे में राजनीति में गुटबाजी बनी रहती है। उन्होंने कहा कांग्रेस में गुटबाजी फैसला होने के बाद खत्म हो जाती है। करौली की कार्यकर्ताओं की घटना को लेकर कहा कि पूरे घटनाक्रम में मौजूद रहा था। कुछ पार्टी के कार्यकर्ताओं में कहासुनी हुई थी। मामले को शांत कर दिया गया। उन्होंने कहा मैं खुद प्रताप सिंह खाचरिया वास हूं, मेरे सामने कुछ भी नहीं हो सकता है। विधानसभा चुनाव के फीडबैक को लेकर कहा कि जनता का दरबार है। पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता टिकट के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा जो जनता में पॉपुलर है और जिताऊ एवं टिकाऊ प्रत्याशी है उसी को विधानसभा चुनाव में वरीयता दी जाएगी। उन्होंने कहा कांग्रेस के कार्यकर्ता को पार्टी में हमेशा सम्मान दिया जाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!