Dark Mode
चिकित्सकों का दल साइकिलों से अयोध्या रवाना

चिकित्सकों का दल साइकिलों से अयोध्या रवाना


जयपुर। जयपुर से चिकित्सकों का एक दल रविवार को साइकिलों से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने यहां विधानसभा से इस दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। देवनानी ने दल के डॉक्टर लोकेंद्र शर्मा, डॉक्टर महेंद्र ,डॉक्टर स्वप्न दास और डॉक्टर कमलकांत त्रिवेदी का मुंह मीठा करा कर अयोध्या के लिए रवाना किया । देवनानी ने इस मौके पर चिकित्सकों द्वारा तैयार योग एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पोस्टर का विमोचन भी किया। चिकित्सकों ने देवनानी को बताया कि यह दल मार्ग में विभिन्न मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालयों में जाकर योग एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर परिचर्चा भी आयोजित करेगा । इस मौके पर हरि शंकर , रवि वर्मा, डॉक्टर दिनेश शर्मा और डॉक्टर सुनील भी मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!