Dark Mode
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

झालावाड़। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में ईवीएम के सुरक्षित भंडारण सहित सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस के सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने वेयरहाउस के अंदर एवं बाहर नियमित रूप से व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मानसून को देखते हुए वेयरहाउस की छत पर किसी भी प्रकार से पानी का भराव नहीं होने देने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र खटीक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उप निदेशक अंकुर शर्मा, वेयरहाउस प्रभारी डॉ. टी.ए. बन्सोड, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि ओम जांगीड़, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि ओम पाठक सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!