Dark Mode
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में पौड़ी जिले के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि मध्यप्रदेश के एक श्रद्धालु की शिकायत पर जांच करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। उन्होंने बताया कि भोपाल से केदारनाथ के दर्शन के लिए आए हिमांशु राय अग्रवाल ने 18 मई को गुप्तकाशी थाने में हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर अपने साथ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि अपने एक परिचित के जरिए केदारनाथ यात्रा के लिए उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल निवासी दो व्यक्तियों से संपर्क कर हेलीकॉप्टर टिकट खरीदा था। उन्होंने बताया कि उन व्यक्तियों ने दो व्यक्तियों के टिकट हेतु उनसे पचास हजार रुपये लिए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!