Dark Mode
15.65 ग्राम स्मैक सहित दो तस्कर गिरफ्तार

15.65 ग्राम स्मैक सहित दो तस्कर गिरफ्तार

बाप। फलौदी जिले भर में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरूवार को जाम्बाा पुलिस ने 15.65 ग्राम स्मैक सहित मोटरसाईकिल पर सवार दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक, जिला फलाैदी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि गुरूवार को अवैध मादक पदार्थो की कार्यवाही के तहत जाम्बा पुलिस द्वारा दौराने नाकाबंदी जीआरजी कॉलेज धोलासर के पास चौराहे पर मोटरसाईकिल पर सवार दो युवक सदाम हुसैन पुत्र रहमान खां मुसलमान निवासी पोलाणियों की ढाणी मोरिया व ओमप्रकाश पुत्र जोराराम विश्नोई निवासी जाम्बा की ढाणी को दस्तयाब कर तलाशी ली गई। तलाशी में दोनो युवकों के पास से माचिस की डिब्बियों में रखी स्मैक मिली। आरोपी ओमप्रकाश व सदाम हुसैन माचिस की डिब्बियों में स्मैक, स्मैक पीने की पन्नी व माचिस की तिल्लियां डालकर एक स्मैक किट बनाया था जो 1000 रूपये में बेचते थे। पुलिस ने सभी जब्त कर लिये। दोनो के पास से कुल 15.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कार्यवाही टीम में जाम्बा थानाधिकारी वाले उप निरीक्षक सुरेश सारण, हैड कांस्टेबल देवाराम व भरमलराम, कांस्टेबल मनफूल, थानाराम, चेतनराम शामिल थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!