Dark Mode
जयपुर में फुटपाथ पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, तीन बच्चों समेत पांच लोग चपेट में

जयपुर में फुटपाथ पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, तीन बच्चों समेत पांच लोग चपेट में

जयपुर : राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने फुटपाथ पर चढ़ गया, जहां कई लोग खड़े थे।

हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक ने पहले सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ा और इसके बाद फुटपाथ पर मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!